Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 7 माह बाद पेट्रोल-डीजल के दाम घटने पर लोगों को मिली राहत

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : केंद्र सरकार ने करीब सात महीने बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत घटाई है. धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=314962&action=edit">(Dhanbad)

जिले में पेट्रोल के दाम में ₹9 और डीजल में 7.36 रुपए की कमी हुई है. नई दर रविवार सुबह 6 बजे से लागू हो गई है. एक्साइज ड्यूटी में कटौती के बाद धनबाद में पेट्रोल 99.83 रुपए और डीजल 94.63 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है. इससे लगातार महंगाई की मार झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है. लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए केंद्र सरकार के प्रति‍ आभार जताया. धनबाद के पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने आए लोगों से लगातार रिपोर्टर ने बात की. उपेंद्र शर्मा ने कहा कि 7 महीने तक लागातर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते रहे. अब जाकर केंद्र सरकार ने थोड़ी राहत दी है. इसके लिए सरकार को आभार. ग्रीन व्यू पेट्रोल पंप पर स्कूटी में पेट्रोल लेने आई छात्रा सोनम कुमारी ने कहा कि‍ स्‍कूटी से रोज कोचिंग क्‍लास जाना पड़ता है. एक लीटर पेट्रोल के लिए 108 रुपए से भी अधि‍क देना काफी अखर रहा था. महीने में पेट्रोल पर ही 1500 रुपए खर्च हो रहे थे. कोचिंग की फीस अलग से. दाम घटने से महीने में 300 रुपए की बचत होगी. यह स्टूडेंट्स के लिए बड़ी राहत है.

अब अन्‍य सामान के दाम घटने का इंतजार 

पेट्रोल और डीजल दाम घटने से लोग ट्रांसपोर्टिंग से जुड़ी तमाम वस्तुओं की कीमत में भी कमी की आस लगाए बैठे हैं. गृहणी सविता देवी ने कहा कि‍ पेट्रोल और डीजल कि मूल्य में अगर ₹2 की वृद्धि होती है, तो तमाम उपभोक्‍ता वस्तुओं के दाम बढ़ा दिए जाते हैं. ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आने से अन्‍य सामान की कीमत में भी कमी आनी चाहिए. उन्‍होंने दाम घटाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में प्रति आभार जताया है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=315026&action=edit">धनबाद

: साइबर अपराधियों ने पूर्व सैनिक के 3 खातों से उड़ाए 2.33 लाख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही