Search

 
 
 

धनबाद:पुटकी में कहासुनी के बाद  युवक ने चाकू मार कर तीन लोगों को किया घायल

 

आरोपी ने किया आत्मसमर्पण, घायल मुखिया पुत्र एसएनएमएमसीएच रेफर

Putki: अरलगड़िया पंचायत के ए टाइप ग्राउंड के समीप मुखिया से नाली बनवाने की बहस के बाद चाकू बाज़ी में मुखिया पुत्र व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष के पुत्र सहित एक अन्य युवक घायल हो गया. घायल मुखिया पुत्र को एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है, जबकि आरोपी ने पुटकी थाना में आत्म समर्पण कर दिया है. हालांकि माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार 15 सितंबर को दोपहर लगभग 12 बजे 28 वर्षीय टिंकु सिंह अरलगड़िया पंचायत मुखिया प्रतिनिधि जितु सिंह के पास उनके आवास ए टाइप कॉलोनी पर गया.  वहां दोनों के बीच कहा सुनी हुई.  कहा सुनी के बाद टिंकू ने चाकू चला दिया, जिसमें   मुखिया पुत्र आयुष कुमार सिंह, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पासवान के पुत्र पीयूष पासवान  व अभिषेक यादव गंभीर रूप से घायल हो गया ,  आनन फ़ानन में उसे नज़दीकी नर्सिंग होम ले जाया गया.  इधर आयुष सिंह को करकेंद स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसकी स्थिति को देखते हुए एसएनएमएमसीएच रेफ़र कर दिया गया. इधर दोनों घायल युवक को भर्ती कराने के बाद परिजन का रो-रो कर न्याय की मांग करने लगे. [caption id="attachment_759483" align="aligncenter" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/aaropi-putki-1-272x181.jpg"

alt="" width="272" height="181" /> घायल आरोपी का इलाज कराती पुलिस[/caption] आरोपी टिंकु सिंह ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया. उसे भी इलाज के लिये पुटकी पुलिस दोपहर के क़रीब 12:30 बजे नज़दीकी नर्सिंग होम ले गई. प्राथमिक उपचार के बाद आरोपी को दोपहर 1:30 बजे जब पुलिस थाना ले जा रही थी तो मुहल्ले के कुछ लोगों ने पुलिस जीप पर हमला कर दिया. लोगों ने आरोपी टिंकु की पिटाई का प्रयास किया. हालांकि पुटकी थाना प्रभारी आरोपी को जीप पर बैठा कर ले गए व विधि व्यवस्था को भंग होने से बचाया. हॉस्पिटल के सामने 2 घंटे तक लोग शोर मचाते हुए कर न्याय की मांग करते रहे. इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. पुलिस की टीम जांच में जुटी है. तीन थाने की पुलिस स्थिति पर नजर ऱके हुई है. घायल युवकों ने बताया कि शुभम सिंह से गाली गलौज कर रहे थे. उसी बीच बचाओ बोलने पर चाकू निकाल हमला कर दिया. उसके साथ 2-3 और युवक थे. सभी भाग गए. टिंकू सिंह के घरवालों ने बताया कि अपने मुहल्ले में नाली बनवाने को लेकर मुखिया के भगिना शुभम सिंह ने बुलाया था.  टिंकू अपनी जान   बचाने के लिए पुटकी थाना चला गया. पुटकी थाना प्रभारी रास बिहारी लाल ने बताया कि टिंकू सिंह ने तीन युवकों पर अचानक चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया है. आरोपी गिरफ्त में है. एक युवक को रेफ़र किया गया है, जो भी आरोपी होगा, उन्हें पकड़ कर सख़्त कार्रवाई की जाएगी. पुटकी चैंबर के अध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. प्रशासन व अभिभावकों को मिल कर युवकों पर ध्यान देना चाहिए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही