Search

 
 
 

धनबाद : कोयला के बाद लोहा तस्करों के सिंडिकेट पर नकेल

 

एसएसपी के तल्ख तेवर से जिले के अवैध लोहा गोदामों में लटका ताला

Dhanbad : धनबाद में कोयला तस्करों के खिलाफ धड़ाधड़ कार्रवाई के बाद अवैध धंधेबाज फिलहाल अपना धंधा समेट लिए हैं. अवैध कोयला बरामदगी और तस्करों पर मुकदमों की झड़ी से अब अवैध लोहा कारोबारी भी सहम गए हैं. जिले के कई अवैध लोहा गोदामों में ताला लटक गया है. चर्चा है कि सिंडिकेट की तरफ से ही आदेश आ गया है कि एक किलो भी लोहा अभी नहीं खरीदना है. इस आदेश के बाद सभी गोदाम फिलहाल बंद कर दिए गए हैं और नए आदेश का इंतजार कर रहे हैं. ज्ञात हो कि धनबाद में लंबे समय तक कोयले की तस्करी जमकर हुई. एसएसपी संजीव कुमार के तबादले के बाद तस्करों में ऊहापोह की स्थिति थी. लेकिन नए एसएसपी एचपी जनार्दन ने कार्यभार संभालते ही कोयला चोरों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर अपने मंसूबे साफ कर दिए. महज एक सप्ताह में हजारों टन अवैध कोयला जब्त किया गया और संबंधित लोगों के खिलाफ थानों में मुकदमा भी किया गया है. एसएसपी की इस कार्रवाई के बाद लोहा चोर भी सहम गए. धनबाद में कोयला चोरों की तरह लोहा चोरों का भी सिंडिकेट काम करता है, जो धनबाद से लेकर गिरिडीह तक मोर्चा संभालते हैं. गिरिडीह की दर्जनों फैक्ट्रियां चोरी के लोहा की बदौलत ही फल-फूल रही हैं. लोहे के अवैध कारोबार की जड़ें भी कोयला की तरह मजबूत और लंबी हैं. ऐसे में बडे़ साहब को नाराज करने का जोखिम कोई नहीं उठाना चाहता. इस कारण आदेश का पूरा पालन करते हुए फिलहाल लोहा चोरी पूरी तरह से बंद है. लोहा और कोयला तस्करों पर यह लगाम कब तक रहेगी, यह भविष्य बताएगा. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-man-crushed-to-death-by-parcel-vehicle-in-sonardih-road-blocked-for-3-hours-in-protest//">

धनबाद : सोनारडीह में पार्सल वाहन से कुचलकर व्यक्ति की मौत, विरोध में 3 घंटे सड़क जाम 
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही