Search

 
 
 

धनबाद : राखी के वाटरप्रूफ लिफाफे की डिमांड के बाद डाकघरों में स्टॉक खत्म

 
धनबाद के प्रभार पोस्टमास्टर मनोज कुमार साह ने कहा, नए स्टॉक आने का इंतज़ार
Dhanbad : रक्षाबंधन पर्व पर बहनों की राखी को देश विदेश में सुरक्षित पहुंचाने के लिए डाकघरों में 10 रुपये में मंगाए गए वाटरप्रूफ लिफाफे का स्टॉक खत्म हो गया है. नए स्टॉक आने का इंतजार किया जा रहा है. ये जानकारी सोमवार 28 अगस्त को प्रधान डाकघर धनबाद के प्रभार पोस्टमास्टर मनोज कुमार साह ने दी. [caption id="attachment_742496" align="alignnone" width="255"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/HEAD-PO-255x300.jpg"

alt="" width="255" height="300" /> मनोज कुमार साह, प्रभार पोस्ट मास्टर, प्रधान डाकघर, धनबाद[/caption] उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष हेड पोस्टऑफिस में 1493 वाटरप्रूफ लिफाफा मंगाया गया था. जिसमे 529 लिफाफा स्टॉक रह गया था. जिसे वर्ष 2023 में झरिया डाकघर को 100 , कतरास को 100 , निरसा और गोबिंदपुर डाकघर को 50-50 लिफाफा उपलब्ध कराया गया था. वही बांकी के लिफाफे को हेड पोस्टऑफिस धनबाद के काउंटर में रखा गया था. फिलहाल सभी डाकघरों के साथ-साथ हेड पोस्टऑफिस में भी स्टॉक खत्म हो गया है. अगर वक्त रहते लिफाफा का नया स्टॉक आता है तो फिर से बिक्री शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि नए वाटरप्रूफ लिफाफे की डिमांड भी बढ़ी है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-important-meeting-regarding-jharkhand-jdu-on-november-10/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : झारखण्ड जदयू को लेकर 10 नवंबर को अहम बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही