Search

 
 
 

धनबाद: आर्थिक समृद्धि के बाद अब शैक्षणिक संपन्नता भी जरूरी:  निर्भय शाहाबादी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) कलवार वैश्य जागृति मंच के तत्वावधान में रविवार 4 सितंबर को भगवान श्रीकृष्ण के ज्येष्ठ भ्राता बलभद्र एवं सहस्त्रार्जुन भगवान के पूजन समारोह का भव्य आयोजन लुबी सर्कुलर रोड, विवाह मंडप में हुआ. समारोह में धनबाद, गिरिडीह, बोकारो के अलावा पश्चिम बंगाल, बिहार और असम से भारी संख्या में समाज के लोग पहुंचे. भगवान बलभद्र की भव्य शोभायात्रा निकाली गई. पुष्पवर्षा के साथ भगवान की पालकी को नगर भ्रमण कराया गया. शोभायात्रा समारोह स्थल पहुंचकर समाप्त हुई. समारोह में मुख्य अतिथि गिरिडीह के पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी ने कहा कि उनका समाज समृद्धि की ओर बढ़ रहा है. आधुनिक जीवनशैली में यह समाज देश की उन्नति में भागीदार बने, इस लक्ष्य के साथ समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने का संकल्प लेने की जरूरत है. इस मंच से समाज को शैक्षणिक दृष्टि से आगे बढ़ाने का प्रयास हो रहा है. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम किसी राजनीतिक मकसद से नही, बल्कि समाज खास कर महिलाओं को को मजबूत करने के लिए किया जा रहा है. उन्होंने कहा की हमारे समाज ने संपन्नता तो हासिल कर ली, लेकिन शैक्षणिक संपन्नता हासिल करना अभी बाकी है. कलवार वैश्य जागृति मंच के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि समाज को संगठित होकर चलना होगा. रुकावटें आएंगी. उनका सामना करना होगा. समाज के गरीब परिवार के बच्चे-बच्चियों को आगे बाढ़ने में एकजुट होकर मदद करनी होगी. समारोह को मंचासीन अतिथियों में पीएचईडी विभाग के कार्यपालक अभियंता मयंक भगत, जिला योजना पदाधिकारी महेश भगत, भृगुनाथ भगत, पारस जायसवाल, मनोज जायसवाल ने भी सम्बोधित किया. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-140-people-implanted-prostheses-in-rotary-clubs-free-camp/">धनबाद:

रोटरी क्लब के निःशुल्क शिविर में 140 लोगों को लगाए गए कृत्रिम अंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही