Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू में मारपीट के बाद एबीवीपी ने कॉलेजों में जड़ा ताला, पढ़ाई ठप

 

चंदा वसूली को लेकर एनएसयूआई व आजसू से हुआ था विवाद

Dhanbad : सरस्वती पूजा के चंदा को लेकर विनोद बिहारी महतो यूनिवर्सिटी (बीबीएमकेयू) में मारपीट व हंगामे के दूसरे दिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने दिखाए. एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने धनबाद के कई कॉलेजों में शनिवार को तालाबंदी कर दी, जिससे कालेजों में पठन-पाठन बाधित रहा. स्नातक सेमेस्टर-3 की परीक्षा भी नहीं हो सकी. प्रबंधन ने परीक्षा स्थगित कर दी. एबीवीपी मारपीट में शामिल छात्रों के खिलाफ यूनिवर्सिटी की तरफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रही है. ज्ञात हो कि बीबीएमकेयू में सरस्वती पूजा को लेकर तैयारी चल रही थी. इसी क्रम में एनएसयूआई और आजसू के छात्र क्लास में घूम-घूमकर चंदा कर रहे थे. पीजी फिजिक्स की क्लास में चंदा वसूली को लेकर छात्रों के बीच विवाद हो गया. जमकर धक्का-मुक्की हुई. फिजिक्स विभाग के प्रोफेसर ने विवाद रोकने का प्रयास तो कुछ छात्र उनसे भी उलझ गए. बाद में किसी तरह मामला शांत कराया गया. बाद में दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एबीवीपी के दो छात्र जख्मी हो गए थे.

दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो होगा जोरदार आंदोलन

एबीवीपी धनबाद के विभाग संयोजक शिवम कुमार ने कहा कि यह विवाद कॉलेज परिसर के अंदर हुआ है और एक प्रोफेसर के साथ बदसलूकी हुई है. एबीवीपी के छात्रों ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट हुई. विवि प्रबंधन को दोषियों के खिलाफ एफआईआर करानी चाहिए. यदि प्रबंधन ऐसा नहीं करता है तो एबीवीपी जोरदार तरीके से विरोध करेगी. महानगर मंत्री किशोर कुमार झा ने पुलिस ने दोषियों को चिह्नित कर जल्द कार्रवाई की मांगी की. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-babulal-came-face-to-face-with-the-problems-of-the-people-after-visiting-teesri-block/">गिरिडीह

: तिसरी प्रखंड का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही