Dhanbad : फिल्मी नौटंकी के बाद प्रेमी जोड़े एक-दूजे के हो गए. प्रेमिका धनबाद के वासेपुर करीमगंज की रहने वाली है, जबकि प्रेमी रोहित राय उर्फ विक्की बरवाअड्डा के यादवपुर में अपने मामा के घर रह रहा है. तीन दिन पहले युवती अपने प्रेमी से परेशान होकर स्कूटी से प्रेमी के मामा घर पहुंच गई. विक्की के प्रेमी के परिजनों ने दुत्कार कर उसे घर से बाहर निकाल दिया. इसके बाद रास्ते में वह जान देने के लिए सभारी जोरिया में बाइक से कूद गई. उसके सिर में गहरी चोट लगी थी. 13 जून को वह दोबारा प्रेमी के पास पहुंची और परिजनों से सारा वाकया बताते हुए अपनाने की मिन्नतें की. अंतत: परिजन मान गए और युवती को बहू के रूप में स्वीकार कर लिया.
: पीएम मोदी के 9 साल के शासन में गरीबों का हुआ कल्याण- ढुल्लू महतो [wpse_comments_template]
3 साल पहले दोनों ने मंदिर में की थी शादी
युवती ने बताया कि बिहार के बक्सर निवासी रोहित राय उर्फ विक्की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था. विक्की गुमला में निजी कंपनी बजाज फाइनेंस में कार्यरत है. तीन साल पहले दोनों ने वहां एक मंदिर में शादी कर ली और साथ रहने लगे. कुछ माह पहले विक्की की नियत बदल गई और स्वजातीय युवती से शादी करने के लिए उसे मारपीट कर छोड़ दिया था. अब दोबारा दोनों एक हो गए हैं. प्रेमी को दोबारा पाकर युवती काफी खुश है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-welfare-of-the-poor-has-happened-during-the-9-years-of-pm-modis-rule-dhullu-mahto/">धनबाद: पीएम मोदी के 9 साल के शासन में गरीबों का हुआ कल्याण- ढुल्लू महतो [wpse_comments_template]
Leave a Comment