Search

 
 
 

धनबाद : महाराष्ट्र के बाद भाजपा के निशाने पर झारखंड की हेमंत सरकार-CPM

 
Dhanbad : CPM के राज्य सचिव प्रकाश विप्लव ने कहा है कि महाराष्ट्र के बाद भाजपा के निशाने पर झारखंड की हेमंत सरकार है. खनन लीज के मामले को सनसनीखेज बनाने के लिए भाजपा का राज्य नेतृत्व और नेता प्रतिपक्ष की प्रतिक्षा सूची में शामिल बाबूलाल मरांडी की कसरत जारी है. श्री विप्लव ने 6 जुलाई को पुलिस लाइन स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में यह बात कही. श्री विप्लव ने कहा कि यदि हेमंत सोरेन दोषी हैं, तो कानून अपना काम करेगा. लेकिन, एक निर्वाचित सरकार को गैर संवैधानिक तरीके से गिराने की साज़िश को झारखंड की जनता स्वीकार नहीं करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि हेमंत सरकार भी अपने वादे पर खरा नहीं उतरी है. चुनाव में उनके द्वारा की गई घोषणाएं अब तक हवा- हवाई हैं. राज्य में खराब कानून- व्यवस्था और बिजली संकट ने अराजक स्थिति उत्पन्न कर दिया है. राज्य में भ्रष्टाचार संस्थागत रुप लेता जा रहा है. उन्होंने कहा कि शासक वर्ग द्वारा संविधान और लोकतंत्र पर किए जा रहे हमलों के खिलाफ CPM एक साझा मंच बनाकर प्रतिरोध की मजबूत दीवार खड़ी करेगी . इस मंच में सभी लोकतांत्रिक दलों, जनसंगठनों, सामाजिक संगठनों और प्रगतिशील व्यक्तियों को शामिल कर आम लोगों के बीच व्यापक अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान में संविधान द्वारा देश के नागरिकों को दिए गए अधिकारों को रेखांकित करते हुए आम लोगों को गोलबंद किया जाएगा. यह भी पढ़ें : दूसरी">https://lagatar.in/bihar-wife-and-daughter-strangled-in-the-affair-of-another-woman/">दूसरी

महिला के चक्कर में पत्नी व बेटी का गला घोंटा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही