Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  पोयला बैशाख पर पूजा-अर्चना के बाद मैथन क्लब मैदान में खेल शुरू

Maithan : मैथन (Maithan) पोयला वैशाख के अवसर पर 15 अप्रैल शनिवार की सुबह मैथन क्लब मैदान की विधिवत पूजा अर्चना की गई व नये सत्र का फुटबॉल खेल शुरू किया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में फुटबॉल के पूर्व एवं वर्तमान खिलाड़ी एकत्रित हुए. मुख्य अतिथि के रूप में डीवीसी के जीएम (एचआर) संजीव श्रीवास्तव एवं रूद्रप्रताप सिंह मौजूद थे. मुख्य अतिथियों ने फुटबॉल को किक मारकर नये सत्र के खेल की विधिवत शुरुआत की. कृष्णा सिंह, विक्रमादित्य सिंह, संजय सिन्हा, रामसुदिष्ट राम, श्रवण प्रसाद, केके सिन्हा, कृष्णा मिंज, एसएन कुमार, हरिनंदन यादव, सोमेश भट्टाचार्य, सुभाष अड्डी, टीपी राय, दिलीप मिंज, राहुल पासवान आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही