Search

 
 
 

धनबाद: सुबह तेवर दिखाने के बाद नरम पड़ रही गर्मी

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद जिले में विगत 3 दिनों से मौसम दोपहर के पूर्व तेवर दिखाता है, तीखी धूप गर्मी का एहसास कराने लगता है. परंतु दोपहर बाद मौसम पूरी तरह बदल जाता है. आसमान पर छाए काले बादलों के कारण गर्मी नरम पड़ जाती है. इसी कड़ी में 30 अप्रैल को भी धनबाद जिले में सुबह तीखी धूप खिलने के बाद भी अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं पहुंच सका. जिले का न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया आने वाले 2 दिनों में अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार जताए गए हैं.

   गर्जन के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी कर 5 मई तक राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है. एक और दो मई को धनबाद औऱ संथाल के जिलों सहित राज्य के उत्तरी तथा निकटवर्ती मध्य भाग के सभी जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की आशंका जताई है. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना जताई गई है. एक मई तक के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि 2 और 3 मई के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है.

अगले 4 दिनों का संभावित तापमान

तिथि      अधिकतम     न्यूनतम 1 मई          30             21 2 मई          32             22 3 मई          34             23 4 मई          35             24 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही