Search

 
 
 

धनबाद : वार्ता के बाद मुंडेन कंपनी के कोयला उठाने पर बनी सहमति

 
मुंडेन कंपनी से विवाद के कारण मजदूर कुछ दिनों से कंपनी के कोयला उठाव का कर रहे थे विरोध
Katras : तेतुलमुरी मोडीडीह कोलडंप में गुरुवार 27 जुलाई को असंगठित मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधियों व डीओ धारक मुंडेन कंपनी के प्रबंधक गौतम निषाद के बीच वार्ता हुई. वार्ता के बाद कंपनी कोयला उठाव का कार्य शूरु करने पर सहमत हुई. बता दें कि डीओ के तहत कोयला उठाव को लेकर मुंडेन कंपनी का पिछले कुछ दिनों से तेतुलमुरी कोलडंप में विवाद चल रहा था. मजदूर उक्त कंपनी का डीओ में लगाए गए कोयले को उठाने के लिए राजी नहीं थे. जिस कारण वहां दो पक्षों के बीच तनातनी की स्थिति थी. वार्ता के बाद मौके पर उपस्थित जोगता थाना प्रभारी दीपक कुमार झा ने नारियल फोड़कर कंपनी के कोयला उठाव को शुरू किया. कोयला उठाव कार्य प्रारम्भ होने पर असंगठित मजदूर संयुक्त मोर्चा ने हर्ष व्यक्त करते हुए कंपनी को चलाने में सहयोग का आश्वासन दिया. इस मौके पर मुख्य रूप से असंगठित मजदूर संयुक्त मोर्चा के प्रतिनिधि अनुज कुमार सिन्हा उर्फ पलटू, जसीम अंसारी सुखदेव विद्रोही, मनोज महतो, सुदामा महतो, मंगल चौहान एवं मजदूर गण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-mahuri-mahila-samiti-organized-sawan-mahotsav/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : माहुरी महिला समिति ने सावन महोत्सव का किया आयोजन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही