Nirsa : निरसा (Nirsa) बीसीसीएल क्षेत्र संख्या 12 की दहीबाड़ी और बसंतीमाता कोलियरी में ट्रांसपोर्ट्रिग 23 अक्टूबर को वार्ता के बाद शुरू हो गई. आउट सोर्सिग में पहले से कार्यरत और स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार देने के सवाल पर बीसीकेयू के बैनर तले ग्रामीणों एवं मजदूरों ने बुधवार को काम ठप कर दिया था. गुरुवार 13 अक्टूबर को यूनियन और प्रबंधन के बीच साकारात्मक वार्ता होने के बाद ट्रांसपोर्टिग चालू हो गई. वार्ता में प्रबंधन की ओर से अभिकर्ता डी बनर्जी, कार्मिक प्रबंधन एनके सिंह तथा आंदोलनकारियों की ओर से आगम राम, जिप सदस्य बादलचंद्र बाउरी, संतु चटजीर्, कल्याण राय, विनोद राय, विश्वनाथ महतो, मोहन मंडल, श्री दत्ता, बबलू दास आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: वार्ता के बाद दहीबाडी और बसंतीमाता कोलियरी में ट्रांसपोर्टिग शुरू
Last Updated: Oct 13, 2022 12:00 AM (IST)