Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : भागा रेल फाटक खोलने के आश्‍वासन के बाद पूर्व पार्षद ने अनशन तोड़ा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : भागा रेलवे फाटक खोलने का आश्‍वासन मिलने के बाद पूर्व पार्षद मनोज साव ने 26 मई को अनशन समाप्‍त कर दिया. धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=317875&action=edit">(Dhanbad)

के सांसद पीएन सिंह व विधायक राज सिन्‍हा ने नारियल पानी पिलाकर उनका अनशन तोड़वाया. आद्रा रेल डिवीजन के डीआरएम ने विधायक राज सिन्‍हा को पत्र लिखकर कहा कि भागा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने में काफी समय लग सकता है. इसे देखते हुए रेलवे ने भागा फाटक को खोलने का निर्णय लिया है. सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद एक माह के अंदर फाटक को खोल दिया जाएगा. राज‍ सिन्‍हा ने अनशन पर बैठे पूर्व पार्षद मनोज साव को डीआरएम का  आश्‍वासन पत्र दिखाया. इसके बाद ही वह अनशन समाप्‍त करने को तैयार हुए. डीआरएम के आश्‍वासन से स्थानीय लोगों में खुशी है. ज्ञात हो कि भागा रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराने या फाटक खुलवाने की मांग को लेकर पूर्व पार्षद मनोज साव 22 मई से अनशन पर बैठे थे. सासंद पीएन सिंह ने 25 मई को डीआरएम से फोन पर बात कर फाटक जल्द खोलने की चेतावनी दी थी. वहीं, विधयाक राज सिन्हा ने भी अनशन स्थल पहुंचकर मनोज साव को समर्थन दिया. उन्‍होंने इस मुद्दे पर धनबाद के डीसी, नगर आयुक्त,  आद्रा और धनबाद डिवीज़न के डीआरएम से फोन पर बात की थी. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=317811&action=edit">धनबाद:

सीएम मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में अधिक से अधिक छात्रों को शामिल करने पर जोर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही