Search

 
 
 

धनबाद : एसएनएमएमसीएच अधीक्षक के आश्वासन के बाद काम पर लौटे सफाई कर्मी

 
Dhanbad : होली पर बोनस नहीं मिलने से नाराज हड़ताल पर गए एसएनएमएमसीएच के 100 से अधिक सफाई कर्मचारी अस्पताल अधीक्षक के आश्वासन के बाद 5 मार्च को वापस काम पर लौट आए. जिससे अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त हो गई है. हड़ताल समाप्त होने की जानकारी देते हुए सफाई कर्मी रोशन कुमार ने बताया कि एजेंसी से अबतक उनकी बात नहीं हो पाई है. लेकिन अस्पताल अधीक्षक के आश्वासन के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया है. सुपरिटेंडेंट डॉ, अरुण कुमार वर्णवाल ने आश्वासन दिया कि एजेंसी से बकाए सैलरी तथा बोनस देने के लिए वे खुद बात करेंगे. ज्ञात हो कि होली पर बोनस की मांग को लेकर 4 मार्च को सौ से भी अधिक सफाई कर्मी हड़ताल पर चले गए थे. जिससे अस्पताल की साफ सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई थी. इससे मरीजों व उनके परिजनों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cycle-rally-on-the-theme-of-healthy-women-healthy-india/">धनबाद

: स्वस्थ महिला स्वस्थ भारत की थीम पर निकली साइकिल रैली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही