Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: मूर्ति विसर्जन में दो पक्षों के बीच झड़प के बाद अब आरोप-प्रत्यारोप

Sindri :सिंदरी (Sindri) बलियापुर कुम्हार टोला में रविवार 18 सितंबर को मालती देवी, मिट्ठू पंडित, ऋतु कुंभकार, उत्तम कुंभकार आदि ने संवाददाताओं को बताया कि विगत 4 सितंबर को रात के साढ़े 8 बजे मां मनसा की मूर्ति के विसर्जन के लिए जा रहे नशे में धुत युवकों ने कुम्हार टोला की महिलाओं पर कीचड़ फेंका. विरोध करने पर महिलाओं संग छेड़खानी की, कपड़े फाड़ दिए. फिर परिजनों के सहयोग से आयुष धीवर उर्फ राहुल धीवर ने झूठा मुकदमा किया है. उसकी बहन रूपा धीवर हाई कोर्ट की वकील होने का धौंस दिखा रही है. उनके परिजनों द्वारा समझौते के तौर पर 3 लाख रुपये की मांग भी की जा रही है.

 दोनों पक्षों की ओर से बलियापुर थाना में मामला दर्ज

सभी लोगों की मांग है कि प्रशासन निष्पक्ष रूप से मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करे. बताते चलें कि मूर्ति विसर्जन के दौरान कीचड़ विवाद से शुरू मामले पर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं. दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मुकदमा दर्ज किया है. एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. आयुष धीवर की लिखित शिकायत पर तपन कुंभकार, बबलू कुंभकार, मंतोष कुंभकार, मानिक कुंभकार एवं कार्तिक कुंभकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इधर मालती देवी की लिखित शिकायत पर राहुल धीवर, रवि राज धीवर, करण धीवर, बैद्यनाथ धीवर, संतोष यादव व अन्य के खिलाफ बलियापुर थाना में मामला दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही