Search

 
 
 

धनबाद : इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर-कर्मी भागे

 
Katras : इलाज के दौरान महिला की मौत से नाराज परिजनों ने कतरास के चौधरी नर्सिंग होम में सोमवार को जमकर हंगामा किया. डॉक्टर पर गलत इलाज करने का आरोप लगाया. शव के साथ सैंकड़ो की संख्या में पहुंचे लोगों ने अस्पताल परिसर में डॉक्टरों व संचालक के खिलाफ नारेबाजी की. भीड़ का तेवर देख नर्सिंग होम के डॉक्टर व कर्मचारी भाग खड़े हुए. मौके पर पहुंची कतरास थाना पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकार किसी तरह शांत किया. बताया जाता है कि कतरास के पटना से अपने मायके जोगीडीह आई कामता देवी (30 वर्ष)  पिछले दिनों इलाज के लिए चौधरी नर्सिंग होम में भर्ती हुई थी. परिजनों ने बताया कि डॉ सुनील कुमार नायक ने उसकी पित्त की थैली में पथरी का ऑपरेशन किया था. ऑपरेशन के चंद मिनट में ही मरीज की हालत गंभीर बताकर डॉक्टर व कर्मियों ने उसे आनन-फानन में एम्बुलेंस में रख दिया. मरीज को धनबाद के असर्फी और फिर दुर्गापुर के मिशन अस्पताल ले जाया गया, जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई. गुस्साए परिजन शव लेकर चौधरी नर्सिंग होम पहुंचे और एम्बुलेंस खड़ीकर बस्ती के लोगों के साथ अस्पताल में जमकर हंगामा किया. वे ऑपरेशन में शामिल डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग पर अड़े थे. हंगामा देख डॉक्टर और अस्पताल कर्मी भाग खड़े हुए. कतरास पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया. इसके बाद परिजन शव के साथ कतरास थाना पहुंचे और पुलिस की मध्यस्थता में अस्पताल प्रबंधन के साथ वार्ता हुई. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-youth-opened-fire-in-minor-dispute-in-bhagabandh-panic//////////">धनबाद

: भागाबांध में मामूली विवाद में युवक ने चलाई गोली, दहशत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही