Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल कर्मी की मौत के बाद परिजनों ने दिया धरना

 
Katras : मोदीडीह कोलियरी में कार्यरत इलेक्ट्रिक सहायक फोरमैन धर्मा महतो की ड्यूटी के दौरान बुधवार की रात अचानक तबीयत खराब हो गई. सहकर्मी उसे इलाजा के लिए केंद्रीय अस्पताल धनबाद ले जा रहे थे. लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. गुरुवार को सरायढेला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया. आश्रित को नौकरी व मुआवजा की मांग को लेकर परिजन व ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने शव को कोलियरी कार्यालय के मुख्य द्वार पर रखकर प्रदर्शन किया. पीओ अरविंद कुमार झा, सिजुआ क्षेत्र के एपीएम चंदन श्रीवास्तव, कार्मिक प्रबंधक मुकेश कुमार ने यूनियन प्रतिनिधियों की मौजूदगी में मृतक धर्मा महतो के पुत्र रूपेश कुमार महतो को प्रोविजनल नियोजन पत्र व दाह संस्कार के लिए 75 हजार रुपए दिए. इसके बाद आंदोलन समाप्त कर परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को पैतृक गांव चंदनक्यारी प्रखंड के सियालजोरी ले गए. धरना में सिमेवा के महामंत्री सुरेंद्र सिंह, आदित्य नाथ झा, राकोमयू नेता इंद्रदेव भुइयां, साजन महतो, बिजखामसं के ब्रजबिहारी सिंह, जमसं के नीरज गुप्ता आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-outsourcing-work-stopped-demonstration-in-protest-against-ob-dumping//">धनबाद

: ओबी डंपिंग के विरोध में आउटसोर्सिंग का काम बंद कराया, प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही