Search

 
 
 

धनबाद : बीसीसीएल कर्मी की मौत के बाद मजदूरों ने काम ठप किया, पत्नी को मिली नौकरी

 
Barora : बीसीसीएल बरोरा क्षेत्र की केकेसी लिंक साइडिंग में कार्यरत एएमपी मजदूर नन्द किशोर बेलदार की मौत के बाद मुआवजा व आश्रित को नियोजन की मांग को लेकर मजदूरों व यूनियन प्रतिनिधियों ने केकेसी लिंक सायडिंग में काम-काज ठप कर दिया. मजदूरों के रोष को देखते हुए प्रबंधन ने नन्द किशोर बेलदार की पत्नी को नियोजन देने पर सहमति दी. यूनियन प्रतिनिधियों के साथ समझौता वार्ता के बाद बरोरा क्षेत्र के महाप्रबंधक व सलाहकार समिति के सदस्यों ने नन्द किशोर बेलदार की पत्नी अनीता देवी को तत्काल प्रोविजनल नियोजन पत्र दिया. मालूम हो कि मजदूर नन्द किशोर बेलदार विगत 24 जुलाई को ड्यूटी से घर लौटने के क्रम में फुलारीटांड फिडर ब्रेकर के समीप दुर्घटना में घायल हो गया था. उसे तत्काल रिजनल अस्पताल डुमरा ले जाया गया, जहां से उसे केन्द्रीय अस्पताल धनबाद रेफर किया गया था. बाद में उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची स्थित पारस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई. समझौता वार्ता में बरोरा क्षेत्र के जीएम पीयूष किशोर, पीओ काजल सरकार, प्रबंधक यशवंत सिंह राजपूत, क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक विवेक पाठक, जबकि यूनियन की ओर से एटक के क्षेत्रीय अध्यक्ष एनडी पाण्डेय, सचिव संतोष गोराई, गोपाल मिश्रा, संजय चौबे, जेके झा, मंगल हेंब्रम, देवनाथ चौहान व मजदूर के परिजन थे. यह भी पढ़ें : ट्रेनी">https://lagatar.in/trainee-doctor-rape-and-murder-case-accused-sanjay-roy-will-undergo-polygraphy-test/">ट्रेनी

डॉक्टर बलात्कार और हत्या मामले के आरोपी संजय रॉय का पॉलीग्राफी टेस्ट होगा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही