Search

 
 
 

धनबाद : बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने लगाया बच्चा बदली करने का आरोप

 
अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों को बताया निराधार, डीएनए टेस्ट कराने को तैयार
Jharia : झरिया के धर्मशाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में शुक्रवार 28 जुलाई की शाम पुटकी थाना क्षेत्र के जर्मा बस्ती निवासी संजू देवी नामक महिला मरीज के नवजात बच्चे की मौत हो गई. जिसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. परिजनों ने हस्पताल प्रबंधन पर नवजात बच्चे की अदला बदली करने का गंभीर आरोप लगाया है. परिजन धीरन गोप ने बताया कि सुबह उनकी बहू का नार्मल डिलीवरी हुआ था. लेकिन नर्स ने कहा की बच्चा आईसीयू में भर्ती है. उन्हें बच्चे को देखने तक नही दिया गया. थोड़ी देर बाद बताया गया कि बच्चा अब जीवित नही है. जिसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर बच्चा की अदला बदली करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. वही मामले की सूचना पाकर झरिया पुलिस अस्पताल पहुंची. खबर लिखे जाने तक झरिया पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच वार्ता जारी है. वही अस्पताल प्रबंधन ने बच्चे का डीएनए टेस्ट कराने की बात परिजनों से कही है. परिजनों की ओर से अभी तक थाना में लिखित शिकायत नही दर्ज की गई है. यह">https://lagatar.in/dhanbad-ddc-gave-guidelines-to-the-concerned-personnel-regarding">यह

भी पढ़ें : धनबाद : मतदाता सूची से जुड़े कार्यों को लेकर डीडीसी ने संबंधित कर्मियों को दिए दिशा निर्देश [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही