Search

 
 
 

धनबाद: दुर्घटना में घायल पुत्र की मौत के बाद पिता ने कराई हत्या की एफआईआर

 

दोस्त गोपाल हाड़ी को बनाया अभियुक्त, गोविंदपुर पुलिस कर रही है छानबीन

Govindpur:  धनसार थाना अंतर्गत हरिपुर सेंटर धौड़ा निवासी प्रकाश पासवान के पुत्र प्रिंस पासवान के गोविंदपुर थाना अंतर्गत जीटी रोड मोहन पेट्रोल पंप पास विगत 23 जून को दुर्घटनाग्रस्त होने तथा इलाज के दौरान 30 जून को अशर्फी अस्पताल में मौत के मामले में मृतक के पिता के फर्द बयान पर गोविंदपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज हुई है. इस मामले में प्रिंस के साथी गोपाल हाङी को अभियुक्त बनाया गया है. अशर्फी अस्पताल में गोविंदपुर थाना के एएसआई दिलीप कुमार सिंह के समक्ष फर्द बयान में प्रकाश पासवान ने कहा है कि वह खालसा वेजिज रतनपुर में गार्ड का काम करते हैं. उनका पुत्र प्रिंस कुमार बजाज फाइनेंस कंपनी में काम करता था. 23 जून को दिन 11:00 बजे मां और पत्नी को ऑफिस जाने की बात कह कर निकला था. कहा था कि वह गोपाल हाड़ी के साथ जा रहा है. इसके बाद दिन 1:30 बजे फोन कर बोला कि खाना खाने नहीं आऊंगा. आसनसोल काम से जा रहा हूं. शाम 5:00 बजे प्रिंस कुमार और गोपाल हाड़ी दोनों मोटरसाइकिल पर खालसा वेजिज होटल के पास आए. गोपाल मोटरसाइकिल पर बैठा था. पुत्र आया और कुछ पैसा मांगा. पुत्र को एक सौ रुपया दिया. कहा कि वह डेढ़ घंटे में निरसा से आ रहा है. ड्यूटी समाप्त कर शाम 6:00 बजे घर धनसार चले गए. प्रिंस देर रात तक घर नहीं लौटा और न ही उसका फोन आया. रात करीब 1:00 बजे प्रिंस ने अपनी पत्नी ज्योति को फोन किया कि खाना गरम करके रखो, डेढ घंटे में आ रहा हूं । इसके बाद रात 3:30 बजे फोन आया कि उनका पुत्र एसएन एमएमसीएच धनबाद में भर्ती है. एक्सीडेंट हुआ है. इसके बाद मां सुमन देवी, पत्नी ज्योति देवी एवं अन्य लोग अस्पताल पहुंचे तो प्रिंस को अचेत अवस्था में अस्पताल के बेड पर पड़ा देखा. 24 जून को अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर अशर्फी अस्पताल में दाखिल कराया. वहां डॉ राजेश कुमार सिंह की देखरेख में उसका इलाज चल रहा था. इस बीच 30 जून को दिन में11:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई.  मृत्यु के तुरंत बाद घटना की सूचना उन्होंने गोविंदपुर पुलिस को दी. गोविंदपुर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार अशर्फी अस्पताल पहुंचे तथा शव का पोस्टमार्टम कराया. प्रकाश पासवान ने कहा है कि उनके पुत्र को बहला-फुसलाकर उनके मोहल्ले का गोपाल हाङी काम की बात कहकर निरसा की ओर ले गया तथा खिला पिलाकर मारपीट की. मोहन पेट्रोल पंप जीटी रोड के पास मोटरसाइकिल से दुर्घटना का रूप दे दिया, जिससे अत्यधिक चोट लगने के कारण मौत हो गई. गोविंदपुर पुलिस ने भादवि की धारा 302, 201 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है. कांड का अनुसंधान एस आई राजन अधिकारी कर रहे हैं. पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के फर्द बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही