Search

 
 
 

धनबाद: सेलपीकर मजदूर की मौत के बाद नहीं ली किसी ने सुध, शव के साथ धरना शुरू

 
Baghmara :  बाघमारा (Baghmara) BCCL ब्लॉक अंतर्गत  बेनीडीह केकेसी मेन साइडिंग एसएमएसजेबी ट्रांसपोटिंग कम्पनी में कार्यरत सेलपीकर मजदूर 52 वर्षीय पंचानन रवानी की मौत मंगलवार 26 जुलाई शाम को कार्य के दौरान तबीयत बिगड़ने पर हो गई थी. घटना के 24 घंटे बाद भी बीसीसीएल प्रबंधन, ट्रांसपोटिंग कम्पनी द्वारा कोई सुध नहीं ली गई है, जिससे मजदूरो में आक्रोश है.

  जमसं (बच्चा गुट) के एकलव्य सिंह पहुंचे

बुधवार 27 जुली को केकेसी साइडिंग में मजदूर के शव को रख परिजन नियोजन, मुआवजा की मांग को लेकर धरना पर बैठ गए हैं. मृत मजदूर के परिजन के समर्थन में कई यूनियनों के मजदूर भी धरना में शामिल हुए है. जनता मजदूर संघ (बच्चा गुट) के एकलव्य सिंह मृत मजदूर के परिजनों से मिलने पहुंचे. केकेसी साइडिंग में परिजनों तथा मजदूरों से घटना की जानकारी ली. 24 घंटे बाद भी बीसीसीएल, ट्रांसपोटिंग कम्पनी प्रबंधन की कोई पहल नहीं होने पर पर नाराजगी जताई.

 प्रबंधन से नहीं हो सकी सकारात्मक वार्ता

एकलव्य सिंह क्षेत्रीय कार्यालय में बीसीसीएल प्रबंधन से वार्ता करने पहुंचे, जहां फिलहाल कोई सकारात्मक वार्ता नहीं हो सकी. मृतक मजदूर के पुत्र बंटी कुमार ने कहा कि उसके पिता की मौत कल काम के दौरान हो गई. परंतु कोई बीसीसीएल या ट्रांसपोर्टिंग कम्पनी अधिकारी सुध लेने नहीं पहुंचा है. उचित मुआवजा ओर नियोजन की मांग है. जब तक मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-this-year-raksha-bandhan-is-on-11th-august-at-night-and-on-12th-throughout-the-day/">धनबाद:

 इस वर्ष रक्षा बंधन 11 अगस्त को रात्रि में और 12 को दिन भर [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही