Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : SNMMCH में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

Dhanbad : धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में सोमवार को एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल परिसर जमकर हंगामा किया. बताया गया कि पूर्वी टुंडी के महराजगंज निवासी गणेश रजक को तीन दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उसे छाती पर घाव (फोड़ा) था. परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण मरीज की सोमवार की सुबह मौत हो गई. इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना सरायढेला थाना पुलिस को दी. पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराने में जुट गई. यह भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/pink-mobile-is-being-made-for-women-2/">पटना:

महिलाओं के लिए बन रहा है मोबाइल पिंक टॉयलेट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही