Search

 
 
 

धनबाद : तीन नवजात की मौत के बाद एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ने की बैठक, नहीं निकला निष्कर्ष

 
उपायुक्त के साथ बुधवार को अस्पताल प्रबंधन की होगी बैठक
Dhanbad : एसएनएमएमसीएच में बीते सोमवार को तीन नवजात की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन की नींद खुली. मंगलवार 19 सितंबर को अस्पताल अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने तमाम एचओडी और डॉक्टरों के साथ बैठक की. बैठक का अहम मुद्दा था कि कैसे नवजात के जीवन को बचाया जा सके. डॉक्टरों ने अपनी-अपनी राय अधीक्षक के समक्ष रखी. सभी के बातों को अधीक्षक ने सुना लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका. डॉक्टरों का कहना था कि जब तक उपकरण की व्यवस्था नहीं हो जाती है तब तक इसका दूसरा कोई विकल्प नहीं है. एनआईसीयू में कम से कम एक वेंटिलेटर की आवश्यकता है. जब तक वेंटिलेटर की व्यवस्था नहीं होगी तब तक गंभीर नवजात को बचाने में यूहीं असफल होते रहेंगे.

बुधवार को उपायुक्त करेंगे बैठक

तीन नवजात की मौत की खबर पाकर उपायुक्त वरूण रंजन ने एडीएम लॉ एंड ऑर्डर कमलाकांत गुप्ता को सोमवार की देर रात को ही अस्पताल निरीक्षण के लिए भेजा था. एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने वापस आकर उपायुक्त को वास्तु स्थिति से अवगत कराया. उपायुक्त ने बुधवार को अस्पताल अधीक्षक, कॉलेज प्राचार्य समेत तमाम विभाग के एचओडी को अस्पताल में उपस्थित रहने का निर्देश दिया है. बैठक में की विषयों पर चर्चा होनी है. संभवत: उपायुक्त की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बाद कोई ठोस फ़ैसला हो सकेगा. यह">https://lagatar.in/dhanbad-13-lakh-children-in-the-district-will-be-given-deworming-medicine-on-wednesday/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जिले में 13 लाख बच्चों को बुधवार को खिलाई जाएगी कृमि की दवा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही