Search

 
 
 

धनबाद : वासेपुर के मरीज की मौत के बाद परिजनों का अस्पताल में हंगामा

 
Dhansar (Dhanbad)  : धनबाद के वासेपुर निवासी बुजुर्ग मरीज मो. आरिफ (58 वर्ष) की जोड़ाफाटक रोड स्थित शक्ति नर्सिंग होम में गुरुवार की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई. गुस्साए परिजनों ने निर्सिंग ओम में जमकर हंगामा किया. उनका आरोप था कि डॉक्टर व अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है. हंगामा की खबर पाकर धनसार,  बैंक मोड़ व धनबाद थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया. इसके बाद परिजन शव को अपने घर ले गए. मामले को लेकर दोनों में से किसी पक्ष ने थाने में शिकायत नहीं की है. परिजनों ने बताया कि आरिफ की अचानक गुरुवार की रात तबीयत खराब हो गई थी. घर वाले उसे डॉ. अरविंद सिंह के पास इलाज के लिए ले गए. डॉ. अरविंद की सलाह पर मरीज को शक्ति नर्सिंग होम ले गए लाया गया. इसके बाद परिजन दवा लाने चले गए. घर वालों का आरोप है कि जब वे लोग दवा लाने गए, तो अस्पताल प्रबंधन ने आरिफ को रेफर की बात कहते हुए अस्पताल से निकाल दिया. बाहर में ऑक्सीजन नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई. अस्पताल में एक घंटा तक हंगामा होते रहा. इधर, डॉ. अरविंद सिंह का कहना है कि मरीज को हार्ट अटैक आया था. इसलिए उसकी मौत हुई है. इलाज में कोई लापरवाही नहीं की गई थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही