Dhanbad : कोडरमा थर्मल प्लांट के एक यूनिट की रिपेयरिंग होने के बाद बिजली कटौती में थोड़ी कमी आई है. परंतु गुरुवार 25 मई को दोपहर बाद मौसम बदला और आसमान बादलों से भर गया. इधर जेबीवीएनएल ने बिजली काट दी. लगभग पूरे शहर में कई घंटे तक बिजली गुल रही. ऐसे में 25 मई को भी जिलावासियों को पिछले तीन चार दिनों की तरह 10 से 14 घंटे की बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. बता दें कि डीवीसी के कोडरमा थर्मल प्लांट में खराबी आने के बाद से पूरे कोयलांचल में बिजली संकट बढ़ी हुई है. ग्रामीण इलाकों में बिजली सप्लाई की स्थिति ज्यादा खराब है.
धनबाद: आंधी-बारिश के बाद पूरे शहर में घंटों गुल रही बिजली
Last Updated: May 25, 2023 12:00 AM (IST)