Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : आंधी-पानी के बाद मुगमा क्षेत्र में बिजली व्यवस्था चरमराई, 7 घंटे बत्ती गुल

Nirsa : ईसीएल मुगमा क्षेत्र में 16 मार्च की शाम आई आंधी-बारिश के बाद से कंचनडीह फीडर से जुड़े सभी क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. मुगमा क्षेत्र में गुरुवार की शाम से करीब सात घंटे बिजली ठप रही. वहीं, 17 मार्च की सुबह से बिजली की आंखमिचौली से लोग परेशान रहे. बिजली विभाग के कर्मियों ने बताया कि आंधी-बारिश क्षेत्र में कई जगहों पर तार में स्पार्किंग से इंसुलेटर पंक्चर हो गया, जिसके चलते सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित है. इंसुलेटर बदलने का काम किया जा रहा है. ज्ञात हो कि कंचनडीह विद्युत सब स्टेशन के ईसीएल वन फीडर में सबसे अधिक बिजली की समस्या बनी रहती है. इससे क्षेत्र के लोग काफी परेशान हैं. लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से से ईसीएल वन फीडर में आ रही समस्याओं को दूर करने की गुहार लगाई है. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-sports-festival-parakram-begins-in-iit-ism-1000-technocrats-are-participating/">

धनबाद : आईआईटी-आईएसएम में स्पोर्ट्स फेस्टिवल पराक्रम शुरू, 1000 टेक्नोक्रेट्स ले रहे भाग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही