Search

धनबाद:  दोपहर बाद आंधी, गर्जन व बारिश, दिन में दिखा रात का नजारा

Dhanbad : 25 मई को दोपहर तक धूप खिलने के बाद धीरे-धीरे मौसम में परिवर्तन आने लगा. दोपहर लगभग 3 बजे काले बादलों ने आसमान को पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे दिन में ही रात का नजारा दिखने लगा. लोग वाहन की लाइट जलाकर चलने को मजबूर हो गए. लगभग 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली आंधी ने शहर को अस्त-व्यस्त कर दिया. कई जगहों पर पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ.

             शहर के निचले इलाकों में घुसा पानी

[caption id="attachment_648376" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/water-j-300x169.jpeg"

alt="" width="300" height="169" /> सड़क बन गई तालाब, चलना दूभर[/caption] बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है. मध्यम दर्जे की बारिश से ही तपोवन कॉलोनी, सूर्य विहार कॉलोनी, जयप्रकाश नगर, ग्रेवाल कॉलोनी, जेसी मल्लिक रोड के कई घरों में पानी प्रवेश कर गया है. इसके अलावा पीएमसीएच के अंडर ग्राउंड वार्डों में भी बारिश का पानी घुस गया, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस लाइन, डीआरएम कार्यालय, भुईफोड़ मंदिर, एट लेन सड़क में कई स्थानों पर, धनबाद क्लब के पास, हाउसिंग कॉलोनी जनता मार्केट के पास की सड़क पर जल जमाव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

   तापमान गिरा, गर्मी से राहत

दोपहर तक दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था, जिससे लोगों को गर्मी महसूस हो रही थी. परंतु बारिश के बाद अधिकतम तापमान गिर कर शाम के पांच बजे 29 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

   झारखंड से गुजर रहे ट्रफ का असर

मौसम विभाग के अनुसार एक ट्रफ लाइन उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से शुरू होकर झारखंड होते हुए दक्षिणी बांग्लादेश तक जा रही है. इसी का प्रभाव झारखंड में विगत 2 दिनों से देखा जा रहा है. इसके प्रभाव से 26 और 27 मई को भी राज्य के कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp