Search

 
 
 

धनबाद: अभिकर्ताओं ने दिया धरना, बीमाधारकों के शोषण का लगाया आरोप

 
Nirsa : निरसा (Nirsa) भारतीय जीवन बीमा निगम जहां पूरे देश में 5 सितंबर को अभिकर्ता दिवस मना रहा है, वहीं निरसा भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय के मुख्य गेट पर अभीकर्ताओं का एक समूह 20 सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठ गया है. धरना पर बैठे अभीकर्ताओं ने प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि प्रबंधन अभीकर्ताओं के साथ बीमा धारकों का भी शोषण कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. अपनी 20 सूत्री मांगों में मैच्योरिटी पर जीएसटी हटाना तथा भुगतान अतिशीघ्र करना आदि शामिल हैं. धरना पर बैठे अभिकर्ताओं ने कहा कि अगर प्रबंधन जल्द से जल्द सकारात्मक वार्ता कर इन मांगों को नहीं मानता है तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा और कार्यालय के काम को पूरी तरह बाधित कर दिया जाएगा. धरना पर बैठने वालों में समीर कुमार चंद्रा,अशोक घंटी,प्रबीर माजी,बेनीमाधव गोराई,निरंजन महतो,कैलाश रवानी,काजल कुमार सिंह,सुरेन्द्र तिवारी,रंजीत कुमार सिंह व अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही