Search

 
 
 

धनबाद : हिट एंड रन कानून के खिलाफ आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, आगजनी-सड़क जाम, परेशान हुए राहगीर

 

वाहन चालकों ने फूंका केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला

Dhanbad : हिट एंड रन कानून के विरोध में धनबाद कोयलांचल के वाहन चालकों का आंदोलन मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रहा. वाहन चालकों ने सड़क जगह-जगह आगजनी की और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया. धनबाद रेलवे स्टेशन के समीप श्रमिक चौक पर झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन के जिला सचिव राजेश प्रसाद के नेतृत्व में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया और सरकार से कानून को जल्द वापस लेने की मांग की गई. वाहन चालकों के चक्का जाम आंदोलन से लगातार दूसरे दिन भी सड़कों पर वाहन नहीं चले. इससे स्कूली विद्यार्थियों और आम यात्रियों को काफी परेशान हुई. वाहन चालक प्रमोद विश्वकर्मा, अनिल साव और जसवंत सिंह ने कहा  कि केंद्र सरकार ने भारतीय न्याय संहिता 2023 में हिट एंड रन मामले में दोषी पाए जाने पर चालक को 7 लाख रुपए जुर्माना और 10 साल की सजा का प्रावधान किया है, जो पूर्णत: गलत है. उन्होंने कहा कि कोई भी चालक जान-बूझ कर दुर्घटना को अंजाम नही देता है. रही बात हादसे में घायल को अस्पताल पहुंचाने की, तो यह संभव नही है. इसमें चालक की जान जा सकती है. क्योकि, हादसे के वक्त राहगीर और स्थानीय लोग यह नहीं समझते कि दुर्घटना कैसे हुई है और चालक पर ही टूट पड़ते हैं. केंद्र सरकार वाहन चालकों की परेशानी को देखते हुए काले कानून को जल्द वापस ले. वही झारखंड परिवहन मजदूर यूनियन के जिला सचिव राजेश प्रसाद ने कहा कि प्रस्तावित कानून में कई खामियां हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-the-work-of-distributing-akshat-and-invitation-cards-from-door-to-door-for-the-ram-mandir-pran-pratistha-ceremony-has-started/">धनबाद

: राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए घर-घर अक्षत व निमंत्रण पत्र बांटने का काम शुरू 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही