Search

 
 
 

धनबाद : आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर आर्थिक नाकेबंदी की

 
  • करीब तीन घंटे तक जाम रहा चास और जैनामोड़ चौक 
  • यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी
Bokaro : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बोकारो में विभिन्न मांगों को लेकर आर्थिक नाकेबंदी की गयी. इस दौरान मोर्चा के सदस्यों ने चास आईटीआई मोड़ और जैनामोड़ को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया. जो एनएच 32 (धनबाद-बोकारो-पुरुलिया) और एनएच 23 (रांची-रामगढ़-बोकारो) को जोड़ती है. आईटीआई मोड़ जाम होने के कारण बोकारो से गुजरने वाली दोनों एनएच पर आवागमन ठप हो गया. जिसकी वजह से इन मार्गों पर सफर करने वाले यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी. बता दें कि आर्थिक नाकेबंदी से किसी देश, राज्य या जिले के सभी आयात और निर्यात पर रूक जाती है.  इसे प्रतिबंध के रूप में भी जाना जाता है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/13b0d0e0-f5fe-4374-8954-80147e3bbde4.jpeg"

alt="" width="1280" height="760" />

झारखंड निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले आंदोलनकारियों को मान-सम्मान देने की मांग

संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजदेव महथा ने कहा कि यह आर्थिक नाकेबंदी झारखंड निर्माण के लिए आंदोलनकारियों को मान-सम्मान दिलाने के लिए किया गया है. जब तक आंदोलनकारियों को चिन्हित कर मान-सम्मान, पहचान, प्रशस्ति पत्र सहित अन्य अधिकार नहीं मिलता है, हमारा संघर्ष जारी रहेगा. मोर्चा सदस्य ललित नारायण ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनाने में आंदोलनकारियों का सबसे अधिक योगदान रहा है, लेकिन राज्य बनने के 23 वर्ष बाद भी उन्हें झारखंड सरकार ने वो सम्मान नहीं दिया, जिसके वो हकदार है. आंदोलनकारियों को मान-सम्मान, पेंशन के साथ पहचान मिले, इसके लिए आज पूरे राज्य भर में मोर्चा ने आर्थिक नाकेबंदी की है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही