मैथन को उजड़ने नहीं देगें, डीवीसी को मांगे माननी ही पड़ेंगी : अरूप चटर्जी
Maithon : पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में मैथन बचाओ समिति का डीवीसी प्रबंधन के ख़िलाफ़ अनिश्चित कालीन धरना दूसरे दिन बुधवार 27 सितंबर को भी ज़ारी है. आंदोलनकारी डीवीसी मैथन परियोजना के प्रशासनिक भवन व सीएलडी भवन के मुख्य द्वार को जाम कर धरना दे रहे हैं. बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे डीवीसी अधिकारियों के अंदर प्रवेश करने को लेकर सीआईएसएफ और आंदोलनकारियों के बीच नोकझोंक हुई. आंदोलनकारियों ने अनिवार्य सेवा में कार्यरत कर्मियों को छोड़कर किसी को भी अंदर जाने नहीं दिया. उसी समय पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी पहुंच गये, जिससे आंदोलनकारियों का जोश परवान पर चढ़ गया. [caption id="attachment_769718" align="alignnone" width="272"]alt="" width="272" height="153" /> धरनास्थल पर भारी संख्या में सीआईएसएफ व पुलिस बल तैनात[/caption] पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन को हमारी मांग माननी ही पड़ेगी. हम मैथन को उजड़ने नहीं देगें. कहा कि जबतक मांगें पूरी नहीं होंगी, तबतक प्रशासनिक भवन का मुख्य द्वार जाम रहेगा. उन्होंने कहा कि 3 अक्टूबर को यहां विशाल प्रदर्शन किया जाएगा. जिसमें हजारों लोग शामिल होगें.
अरूप चटर्जी ने कहा, कोलकाता नहीं मैथन में ही होगा फ़ैसला
इधर आंदोलन समाप्त कराने के लिए डीवीसी के सचिव जॉन मेथाई ने मंगलवार की देर शाम को अरूप चटर्जी से मोबाइल पर बात की. सचिव ने आंदोलन समाप्त कर कोलकाता आकर सभी मुद्दों पर वार्ता करने का आग्रह किया. अरूप चटर्जी ने डीवीसी के सचिव का आग्रह ठुकरा दिया और कहा कि अब जो भी फैसला होगा, यहां होगा. इसके बाद मंगलवार की रात को एग्यारकुंड बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार व सीओ धरनास्थल पहुंचे और पूर्व विधायक अरूप चटर्जी से वार्ता कर आंदोलन खत्म कराने का प्रयास किया. धरनास्थल पर बड़ी संख्या में मासस कार्यकर्ताओं के साथ डीवीसी के पेंशनर्स, दुकानदार व स्थानीय लोग उपस्थित हैं. यह">https://lagatar.in/dhanbad-show-cause-notice-to-officers-who-were-absent-in-the-20-point-meeting-of-nirsa-block/">यहभी पढ़ें : धनबाद : निरसा प्रखंड 20 सूत्री की बैठक में नदारद रहे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस [wpse_comments_template]
Leave a Comment