Search

 
 
 

धनबाद: अग्निपथ योजना युवाओं के भविष्य और देश की सुरक्षा से खिलवाड़ : आइसा

 
Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन ( आइसा ) ने 19 जून रविवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक पर केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया. पुतला दहन में शामिल एसोसिएशन की मीडिया प्रभारी अजरानी ने कहा कि वामपंथी दलों ने 19 जून को अग्निपथ योजना के विरोध में झारखंड बंद का आह्वान किया है. इसी कड़ी में रणधीर वर्मा चौक पर अग्निपथ योजना के विरोध में आइसा के बैनर तले केंद्र की मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस योजना को लागू कर युवाओं के भविष्य के साथ देश की सुरक्षा से भी खिलवाड़ कर रही है. इसीलिए सरकार इस योजना को अविलंब रद्द करे और पूर्व की तरह सेना में नियुक्ति प्रक्रिया लागू करे, ताकि देश में बेरोजगारी की समस्या दूर की जा सके. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-conspiracy-to-make-youth-security-guards-through-agneepath-dk-singh/">धनबाद

: अग्निपथ के जरिए युवाओं को सिक्‍युरिटी गार्ड बनाने की साजिश- डीके सिंह [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही