Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू के संविदा कर्मियों के वेतन भुगतान पर सहमति, काम पर लौटे समेत 3 खबरें

 
Dhanbad : बीबीएमकेयू के संविदा कर्मियों के लंबित वेतन भुगतान पर प्रबंधन के साथ सहमति बन गई है. जनवरी माह के वेतन का भुगतान जल्द ही कर दिया जायेगा. वहीं पिछले अक्टूबर से दिसंबर तक बकाया तीन माह के वेतन का भुगतान मार्च में किया जायेगा. कुलपति प्रो. पवन कुमार पोद्दार, रजिस्ट्रार डॉ. कौशल कुमार और विवि के संविदा कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल के बीच हुई वार्ता में इस पर सहमति बनी. इसके बाद सभी संविदा कर्मी काम पर लौट आये. इससे पहले संविदा कर्मियों के एक गुट मंगलवार की सुबह काम पर नहीं लौटा था. वह वेतन भुगतान के मुद्दे पर निर्णय की मांग कर रहा था. इसके बाद इनके प्रतिनिधियों को वार्ता के लिए बुलाया गया. कुलपति ने संविदा कर्मियों को स्पष्ट कर दिया कि नियमानुसार उन्हें राज्य सरकार की ओर से तय न्यूनतम मजदूरी से अधिक राशि का भुगतान नहीं किया जा सकता. अक्टूबर 2023 से जनवरी 2024 तक चार माह के बकाये वेतन का भुगतान तय न्यूनतम मजदूरी के आधार पर ही किया जायेगा. हालांकि इससे पहले भुगतान की गयी अधिक राशि का समायोजन नहीं किया जायेगा.

10वीं के एडमिट कार्ड में गड़बड़ी पर अभिभावकों का हंगामा 

[caption id="attachment_849612" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/hangama.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर में हंगामा करते अभिभावक[/caption] Maithon : अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर, चिरकुंडा में सीबीएसई 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 73 विद्यार्थियों के एडमिटक कार्ड में हिंदी ए विषय की जगह बी अंकित होकर आने से मंगलवार को अभिभावकों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया. अभिभावकों का कहना था कि बच्चों ने हिंदी ए विषय की पढ़ाई की है और परीक्षा हिंदी बी विषय की देना पड़ेगी. अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन ने पहले आश्वासन दिया था कि सुधार के लिए सीबीएसई पटना कार्यालय से बात चल रही है. लेकिन सोमवार को अचानक मैसेज भेजकर अभिभावकों को स्कूल बुलाया गया और कहा गया कि बच्चों को हिंदी बी विषय की ही परीक्षा देनी होगी.  अभिभावकों ने कहा कि स्कूल प्रबंधन के गलती के कारण बच्चों का भविष्य अंधकार हो गया है.

मोबाइल चोरी करते बच्चे को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Maithon : मैथन मार्केट एरिया के सब्जी बाजार में मंगलवार की शाम लोगों ने एक 12 वर्षीय बच्चे को मोबाइल फोन चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया. हो हल्ला होने पर वहां लोगों की भीड़ जुट गई. कुछ युवकों ने आरोपी बच्चे के साथ मारपीट करने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उसे बचाया और पुलिस को सौंप दिया. बच्चे के पास से चोरी गया मोबाइल बरामद कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, बच्चा सब्जी खरीद रहे एक व्यक्ति की पॉकेट से मोबाइल निकाल रहा था, जिसे कुछ लोगों देख लिया. जब तक वे कुछ समझ पाते वह मोबाइल लेकर भागने लगा. लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया. बच्चा कुमारधुबी का रहने वाला है. मैथन पुलिस उसे पकड़कर थाना ले गई. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-dowry-demons-took-the-life-of-a-married-woman-in-jamua-case-registered/">गिरिडीह

: जमुआ में दहेज दानवों ने ली विवाहिता की जान, केस दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही