Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : महिला के साथ छेड़खानी मामले में हुआ समझौता

Advertisement
Advertisement
Sindri : गौशाला ओपी अंतर्गत हेड कांड्रा निवासी शंकर महतो की पत्नी ज्योति ने अपने पति के मौसा हेड कांड्रा निवासी रणवीर महतो पर छेड़खानी की लिखित शिकायत रविवार 2 जुलाई को वरीय पुलिस अधीक्षक धनबाद से की. बाद में समझौता कर लिया गया और आपसी सहमति पत्र गौशाला ओपी में जमा किया गया. शंकर महतो ने बताया कि शनिवार की रात मौसा-मौसी को अपने घर पर खाना खाने के लिए आमंत्रित किया था.   खाने के दौरान हुई बहस में उसके साथ मारपीट की गई. वहीं ज्योति ने बताया कि रणवीर महतो ने पति के साथ मारपीट की और मेरे साथ छेड़खानी की. इसकी शिकायत वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में की गई. परंतु घरवालों के दबाव और पति के अक्सर बाहर रहने के कारण समझौता कर लिया गया. गौशाला ओपी प्रभारी विकास कुमार महतो ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति पत्र दिया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही