Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : 11वें वेतन समझौता पर बनी सहमति, कोल इंडिया में टली हड़ताल

Advertisement
Advertisement

आश्वासन पूरा नहीं होने पर 12 से 14 अक्टूबर तक हड़ताल करेंगे कोल श्रमिक

Dhanbad:  कोल इंडिया के चेयरमैन पीएम प्रसाद और पांच ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच बुधवार 27 सितंबर को कोल भवन दिल्ली में बैठक के बाद 11वें वेतन समझौता पर सहमित बन गई. यूनियन प्रतिनिधियों की मांग मान ली गई और आश्वासन दिया गया कि अक्टूबर माह से नए वेतनमान के हिसाब से वेतन मिलेगा. कोल श्रमिकों और यूनियन की मांग पूरी करने का आश्वासन मिलने से 5 से 7 अक्टूबर तक होनेवाली हड़ताल टाल दी गई है. इंटक सूत्रों के अनुसार कोल इंडिया के 2.38 लाख कर्मी हड़ताल नहीं करेंगे. चेयरमैन का आश्वासन पूरा नहीं होने पर कोल श्रमिक 12 से 14 अक्टूबर तक हड़ताल करेंगे. गत दिनों 14 सितंबर को रांची में पांच ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद 5 से 7 अक्टूबर तक कोल इंडिया में हड़ताल करने की घोषणा की थी. कोल इंडिया के चेयरमैन और केंद्रीय मुख्य श्रम आयुक्त ने पांच ट्रेड यूनियन बीएमएस के के लक्ष्मा रेड्डी, एचएमएस के नाथुलाल पांडेय, इंटक के जयमंगल सिंह (अनूप सिंह), एटक के रमेंद्र कुमार और सीटू के डीडी रामानंदन को 27 सितंबर को बैठक के लिए दिल्ली कोल भवन बुलाया, जहां बैठक में हड़ताल टालने पर सहमति बन गई.

 सेवानिवृत्त कोल कर्मियों को न्यूततम पेंशन 1000 रुपये

27 सितंबर को दिल्ली में सीएमपीएफ बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की बैठक हुई, जिसमें कोल सचिव अमृतलाल मीणा दिल्ली में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ विचार विमर्श के बाद न्यूनम पेंशन 49 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया. इंटक सूत्रों के अनुसार अब सेवानिवृत्त कोल कर्मियों को न्यूतम पेंशन 1000 रुपये हो गया. न्यूनतम पेंशन में बढ़ोत्तरी होने से सेवानिवृत्त कोल कर्मियों में खुशी की लहर है. बाकी 1000 से अधिक मिलने वाले अन्य पेंशनधारियों के पेंशन में भी बढ़ोत्तरी करने का आश्वासन दिया गया है. अभी वर्तमान में लगभग 3.50 लाख पेंशनधारी हैं. अन्य मांगों को भी पूरा कराने का भरोसा दिलाया गया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही