Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों को दिलाई पानी बचाने की शपथ

 
Maithon : एग्यारकुंड प्रखंड के शिवलबाड़ी दक्षिण पंचायत भवन में 8 जून को पीएम आवास, जल संरक्षण सहित अन्य मुद्दों पर बैठक हुई. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार बतौर मुख्य अतिथि बैठक में शरीक हुए. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया, वार्ड सदस्यों व जल सहियाओं को जल संरक्षण की शपथ दिलाई. बीडीओ ने कहा कि हर जगह पानी की समस्या बढ़ती जा रही है. सभी के प्रयास से ही इससे निजात पाया जा सकता है. पानी को बेकार नहीं बहने दें, इसे बचाएं. इसके लिए अपने घरों में सोख्ता बनाकर घर के पानी को घर में संरक्षण करें, ताकि आने वाले कुछ वर्षों में इस समस्या से हमलोगों को निजात मिल सके. मौके पर मुखिया चंचल देवी, उत्तम बाउरी, पवन श्रीवास्तव, असीम, छोटू, रंजीत, दुलाल, नाथू नाग, रेणु बाउरी, गीता देवी सहित अन्य जल सहियाएं व वार्ड सदस्य मौजूद थे.
यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-bandh-of-student-organization-on-june-10-11-in-protest-against-planning-policy/">

नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठन का धनबाद बंद 10-11 जून को 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही