Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद :  एग्यारकुंड बीडीओ ने दिलाई पर्यावरण संरक्षण की शपथ

Maithan :  एग्यारकुण्ड प्रखंड सह अंचल कार्यालय में 29 मई सोमवार को बीस सूत्री की पहली बैठक अध्यक्ष गोपीन टुडू की अध्यक्षता में हुई. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने बीस सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और अन्य सदस्यों का स्वागत करते हुए सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों का एक दूसरे से परिचय कराया. साथ ही सरकार की विकास योजनाओं के संबंध में विस्तार से बताया. कृषि विभाग के प्रखंड टेक्नोलॉजी प्रबंधक मो. जावेद इस्लाम ने बताया कि कृषि क्षेत्र में धनबाद जिला में सबसे पिछड़ा क्षेत्र एग्यारकुंड प्रखंड है. प्रखंड के मात्र डुमरकुंडा पंचायत में कृषि कार्य होता है. सरकार की ओर से किसानों के लिए बहुत सी योजनाएं आई हुई है. जिप सदस्य गुलाम कुरैशी ने कहा कि अंचल में कोई काम नहीं हो रहा है. पिछले साल के आपदा का लाभ अभी तक नहीं दिया गया है और अब फिर बरसात आ गई है. जातीय, आवासीय से संबंधित कार्य छह महीने से लटका हुआ है, जबकि उसे तीन महीने में पूरा हो जाना चाहिए था.   शिक्षा विभाग के सीआरसी पंकज सिंह और कल्याण विभाग के चंदा रानी, मितुल मिश्रा और मुसरत वासीन ने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों का मॉडल बनाने का काम चल रहा है. स्कूलों में लाइब्रेरी बनाना है, ताकि प्राइवेट और सरकारी स्कूलों का अंतर समाप्त हो सके. बीडीओ ने कहा कि पर्यावरण पर विशेष कार्य करना है. पर्यावरण को बचाने के लिए घर का पानी घर में और खेत का पानी खेत में हो, जिसके लिए सोखता, गड्ढा और फ्रेंच कटिंग बनवाना होगा. अंत में पर्यावरण संरक्षण को लेकर सभी को बीडीओ ने शपथ दिलाई. बैठक में उपाध्यक्ष आलमगीर अशरफ, सदस्य लखी देवी, जियाउल हुसैन, साहेबलाल टुडू, बीपीओ श्रीकांत मंडल, अशोक मिश्रा, रेणु कुमारी, खाद्य आपूर्ति विभाग के धीरज सिंह के अलावे अन्य विभाग के प्रतिनिधि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही