Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड बीडीओ ने किया स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षकों को दिया ज़रूरी निर्देश

 
मनरेगा जॉब कार्डधारियों का कार्ड अपडेट नहीं रहने पर मुखिया प्रतिनिधि पर लगाया एक हज़ार का ज़ुर्माना
Maithon : एग्यारकुंड बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने गुरुवार 14 सिंतबर को गोपीनाथपुर पंचायत क्षेत्र के गलफरबाड़ी व गोपीनाथपुर बस्ती के स्कूलों में मिड डे मील और सरकार द्वारा चलाये जा रही योजनाओं का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान बीडीओ गोपीनाथपुर गांव के क्लब में चल रहे प्राथमिक व मध्य विद्यालय पहुंचे. विद्यालय के प्रधानाधयापक अमित दास व राजकुमार सेन ने बताया कि भवन जर्जर होने के कारण हादसे का डर बना रहता है. इसलिए बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय का अपना भवन बनने तक ग्रामीणों के आग्रह पर बच्चों को सामुदायिक भवन में पढ़ाया जा रहा है. बीडीओ ने वर्ग पंचम के दिव्यांग छात्रा संध्या टुडू से पेंशन योजना के बारे में जानकारी ली और शिक्षकों को व्हील चेयर के लिए बाल कल्याण विभाग को आवेदन देने का निर्देश दिया. [caption id="attachment_758870" align="alignnone" width="272"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/BDO-NIRIKSHAN-2-272x204.jpg"

alt="" width="272" height="204" /> विद्यालय में मिड डे मील का निरीक्षण करते बीडीओ व अन्य[/caption] इसके बाद बीडीओ प्राइमरी स्कूल, भालुकसुंधा पहुंचे. वहां उन्होंने बच्चों से 20 मिनट तक देश के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और झारखंड के मुख्यमंत्री का नाम सहित कई सवाल पूछे. शिक्षकों ने बताया कि कमरे की कमी के कारण एक ही कमरे में तीन कक्षाओं को पढ़ा रहे हैं. विद्यालय के रसोईघर का जायजा लेते हुए बीडीओ ने कहा कि विद्यालय में काफी खाली जगह है. बच्चों के लिए स्कूल वाटिका के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया. इसके बाद बीडीओ गलफरबाड़ी पहुंचे और आम बागवानी के लाभुक दिनेश बाउरी को योजना का बोर्ड लगाने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री आवास की जानकारी लेते हुए लाभुक से पूछताछ की. साथ ही मनरेगा जॉब कार्डधारियों का कार्ड अपटूडेट नहीं रहने पर मुखिया प्रतिनिधि रामदेव पासवान को फटकार लगाते हुए एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया. मौके पर बीडीओ के साथ बीपीओ श्रीकांत मंडल, अख्तर जमाल, मुखिया प्रतिनिधि रामदेव पासवान, शेखर सिंह व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-jbkss-met-vijay-kiskus-family-and-provided-financial-assistance/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : जेबीकेएसएस ने विजय किस्कू के परिजन से मिलकर की आर्थिक सहायता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही