Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड बीडीओ ने राजनीतिक दलों को पढ़ाया चुनाव आचार संहिता का पाठ

 
Maithon : झारखंड में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के साथ ही धनबाद जिले के प्रशासनिक अधिकारी रेस हो गए हैं. एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सह एआरओ मधु कुमारी ने बुधवार को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी प्रतिनिधियों को चुनाव आचार संहिता के नियमों से अवगत कराया और नियमों का पालन करने की अपील की. दलों के प्रतिनिधियों के बीच एसओपी की हार्ड कॉपी का भी वितरण किया गया. चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों को क्या करना है, क्या नहीं करना है, आचार संहिता के दायरे में क्या-क्या आएगा, बीडीओ ने हर बिंदु से उन्हें अवगत कराया. साफ शब्दों में कहा कि हर हाल में नियमों का पालन करना होगा. उल्लंघन होने पर वैसे लोगों व दलों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि वैसे मतदाता जिनका नाम किसी कारण वश वोटरलिस्ट में नहीं जुड़ पाया है या डीलिट हो गया हो, वे 10 नवंबर तक फॉर्म भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-police-officers-who-are-in-connivance-with-criminals-are-no-longer-in-good-shape-sp/">बोकारो

: अपराधियों से सांठगांठ रखने वाले पुलिस अधिकारियों की अब खैर नहीं- एसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही