Search

 
 
 

धनबाद : एग्यारकुंड प्रखंड प्रमुख ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी को बैठक से बाहर निकाला

 
हंगामेदार रही एग्यारकुंड प्रखंड क पंचायत समिति सदस्यों की समीक्षा बैठक
Maithon : एग्यारकुण्ड प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में बुधवार 20 सितंबर को प्रखंड प्रमुख संगीता महतो की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक हंगामेदार रही. बैठक में प्रमुख संगीता महतो ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी डॉ.सार्थक दास से डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग के उठाये जा रहे कदमों की जानकारी ली. डॉ.दास ने बताया कि प्रखंड में सर्वे कराया जा रहा है. प्रमुख ने कृमी दिवस पर प्रखण्ड में चलाये जा रहे कार्यक्रमों के साथ-साथ ब्लीचिंग के छिड़काव की जानकारी मांगी. इस पर डॉ.दास कोई जबाब नहीं दे सके. जिससे प्रखंड प्रमुख संगीता महतो गुस्सा हो गईं और डॉ.दास को बैठक से बाहर जाने का निर्देश दिया. कहा कि बैठक में पूरी जानकारी लेकर ही आनी चाहिए या स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी को स्वयं बैठक में पहुंचना चाहिए. वहीं पंचायत समिति सदस्यों ने मुगमा मध्य विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति के चुनाव में पंचायत प्रतिनिधियों को नहीं बुलाने पर बीईओ से कारवाई की मांग की. क्षेत्र में जहां-तहां लटके बिजली के तार को हटाने सहित अन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जेई रतन खलखो ने बताया कि वाटरटैक्स से ही ब्लीचिंग आदि का छिड़काव किया जाना है. जलसहिया से अपने-अपने पंचायत में पानी की जांच करने को कहा गया है. उपभोक्ताओं को पूरी जानकारी नहीं देने और बिजली विभाग द्वारा जुर्माना व एफआईआर दर्ज़ कराने को लेकर बहुत गहमा-गहमी भरी बहस हुई. बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार ने कहा कि पंचायत भवन की साफ-सफाई, रात्रि प्रहरी व  जनरेटर चलाने के लिए मुखिया को 15 हजार रुपये दिया जा रहा है. बैठक में बीडीओ विनोद कुमार कर्मकार, सासंद प्रतिनिधि धीरज सिंह, गलफरबाड़ी ओपी प्रभारी अशफाक आलम, रंजन सिंह, योगेश सिंह, वंदना रविदास, मुखिया रंजीत पासवान, जेइई मुकेश रंजन, एइई मुकेश कुमार, विवेक कुमार के अलावे प्रखंड के सभी पंसस, पंचायत सचिव और रोजगार सेवक मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/dhanbad-kudmi-agitators-stopped-the-train-in-gomo-junction-showed-strength-with-a-huge-procession/">यह

भी पढ़ें : धनबाद :  गोमो जंक्शन मे कुड़मी आंदोलनकारियों ने रोका रेल, विशाल जुलूस के साथ दिखायी ताकत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही