Search

 
 
 

धनबाद : अबुआ आवास में गड़बड़ी के खिलाफ एग्यारकुंड के जनप्रतिनिधियों का धरना

 
Maithon : अबुआ आवास योजना के लाभुकों की सूची में गड़बड़ी सहित सहित अन्य मांगों को लेकर एग्यारकुंड प्रखंड कार्यालय के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को धरना दिया. प्रखंड प्रमुख संगीता महतो के नेतृत्व में धरना में पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व वंचित लाभुक शामिल हुए. संगीता महतो ने कहा कि अबुआ आवास सूची में गड़बड़ी को ले आंदोलन लंबे समय से चल रहा है. अबुआ आवास के नाम पर प्रखंड कर्मी लाभुकों से पैसे की मांग करते हैं. इससे कई योग्य लाभुक आवास से वंचित रह गये हैं. डीसी सहित अन्य अधिकारियों को पत्र देने के बावजूद गड़बड़ी की जांच कर दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. प्रखंड कार्यालय में भ्रष्टाचार चरम पर है. यदि मांगों पर गौर नहीं किया गया, तो वह मुख्यमंत्री से मिलेंगी. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-vehicle-theft-gang-exposed-5-arrested-17-tires-recovered/">बोकारो

: वाहन चक्का चोर गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार, 17 टायर बरामद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही