Nirsa : निरसा (Nirsa) एग्यारकुंड जिला परिषद क्षेत्र संख्या 29 के ज़िप प्रत्याशी राम नाथ सोरेन को दौरे क्रम में रविवार 8 मई की शाम को ग्रामीणों ने दिलाया जीत का भरोसा दिया. रविवार शाम ज़िप प्रत्याशी गोपालपुर पंचायत के अल्लाटांड़ एवं मेढा पंचायत के अशोक नगर पहुंचे और डोर टू डोर कैंपेन कर अपने पक्ष में वोट देने की अपील की. युवा प्रत्याशी को देखने दर्जनों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. लोगों ने उन्हें विजयी बनाने का भरोसा दिया. इस बीच ग्रामीणों ने समस्याओं का भी जिक्र किया. लोगों का कहना था कि इसके पहले के प्रतिनिधि ने विकास कार्य नहीं किये. जिप प्रत्याशी राम नाथ सोरेन ने आश्वस्त किया कि अगर वह जीतते हैं तो क्षेत्र का विकास निश्चित रूप में करेंगे. लोगो की शिकायतों को दूर करने का काम करेंगे. बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं भी उनके समर्थन में दिखी. जिप प्रत्याशी ने शिबलीबाड़ी मध्य पंचायत के संजय नगर का भी दौरा किया. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-doctors-will-end-the-agitation-only-after-security-is-guaranteed/">धनबाद
: सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करेंगे डॉक्टर [wpse_comments_template]
: सुरक्षा की गारंटी मिलने के बाद ही आंदोलन समाप्त करेंगे डॉक्टर [wpse_comments_template]
Leave a Comment