धनबाद: अहीर रेजिमेंट को पुनः सेना में किया जाए शामिल : जयराम सिंह
Sindri : सिंदरी (Sindri) स्वजातीय गैर राजनीतिक संगठन संयुक्त अहीर रेजिमेंट के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष जयराम सिंह ने अपने एसीसी कॉलोनी सिंदरी स्थित आवासीय कार्यालय में शनिवार 20 मई को कहा कि अहीर रेजिमेंट को भारतीय सेना में पुनः शामिल किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि यदुवंशियों का इतिहास 1962 में रेजांग ला की जंग में देश ने देखा है. उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि जांबाज अहीर सैनिकों की बहादुरी के इतिहास को देखते हुए सेना में अहीर रेजिमेंट को पुनः स्थापित किया जाना चाहिए. बताते चलें कि ब्रिटिश काल में भारतीय थल सेना में शामिल विभिन्न जातियों के नाम से रेजिमेंट बनाए गए थे. विगत 15 मार्च को सांसद दिपेंद्र सिंह हुड्डा ने अहीर रेजिमेंट को सेना में शामिल करने की बात संसद में उठाई थी. मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता अरुण यादव ने भी इस तरह मांग की है. [wpse_comments_template]

Leave a Comment