Search

धनबाद : आईएएस बनकर जनता की सेवा करना लक्ष्य- कशिश परवीन

Dhanbad : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की इंटरमीडिएट आर्ट्स परीक्षा में स्टेट टॉपर धनबाद की कशिश परवीन ने बताया कि उसका लक्ष्य आईएएस बनकर जनता की सेवा करना है. वह सिविल सेवा में अपना करियर बनाना चाहती है. कशिश ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार के सदस्यों व स्कूल के शिक्षकों को दिया है. कशिश परवीन मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है. उसने कतरासगढ़ में अपने नाना मो. कमरुद्दीन के यहां रहकर पढ़ाई की. कशिश ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के लिए उसने सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी. नियमित तय रूटीन के अनुसार पढ़ाई की. साथ ही लिखने का खूब अभ्यास किया. कशिश के पिता मो. मुमताज और माता फरीदा खातून कोलकाता में रहते हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-md-and-director-of-gol-sansthan-guided-the-students-in-the-seminar/">धनबाद

: सेमिनार में गोल संस्थान के एमडी व निदेशक ने विद्यार्थियों का किया मार्गदर्शन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp