Katras : कतरास में शुक्रवार की दोपहर तेज़ बारिश व आंधी तूफान में कई पेड़ गिर गए. कतरास रानी बाजार स्थित जोगता स्वास्थ्य केंद्र में पेड़ गिरने से चहारदीवारी टूट कर गिर गई. जी एन एम हाई स्कूल रोड में एक विशालकाय पेड़ गिर गया. जगह जगह बैनर पोस्टर को लेकर लगाए गए शेड उखड़ गए. कतरास में तेज़ आंधी से एयरटेल का टावर भी गिर गया. पचगढ़ी राजगंज रोड में तेज़ बारिश से पूर्व की भांति अस्थाई तालाब बन गया. क्षेत्र में गरीब तबके के लोगों के छप्पर तथा खपरैल के आवास को काफ़ी नुकसान पहुंचा. बारिश से जगह जगह जल जमाव हो गया, जिससे आवागमन में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. [wpse_comments_template]
धनबाद: कतरास में तेज़ आंधी-बारिश से एयरटेल का टावर गिरा
Last Updated: May 26, 2023 12:00 AM (IST)