Search

 
 
 

धनबाद : विवि को बदनाम करने लगाई एडमिट कार्ड पर ऐश्वर्या राय की फोटो- डॉ. बर्णवाल

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में पीजी सेमेस्टर- 2 की छात्रा के एडमिट कार्ड पर फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय  का हस्ताक्षर और फोटो लगाए जाने के मामले में विवि प्रशासन ने सफाई दी है. बीबीएमकेयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुमन कुमार बर्णवाल ने 10 अक्टूबर को जारी विज्ञप्ति में में कहा कि यह विश्वविद्यालय को बदनाम करने की साजिश है. किसी ने षड्यंत्र रच कर विश्वविद्यालय की छवि धूमिल करने की कोशिश की है. छात्रा ने एडमिट कार्ड के लिए परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान फोटो और सिग्नेचर खुद अपलोड किया है. जिसके आधार पर विश्वविद्यालय के परीक्षा विभाग ने एडमिट कार्ड जनरेट किया है. उन्होंने कहा कि विवि प्रशासन दोषी का पता लगाकर  उसके खिलाफ कार्रवाई करेगा. हालांकि, परीक्षा नियंत्रक ने फॉर्म वेरीफाई करने के दौरान विवि कर्मियों की ओर से हुई लापरवाही पर कोई बयान नहीं दिया.

यह है मामला

बता दें कि बीबीएमकेयू में 11 अक्टूबर  से पीजी सेमेस्टर-2 (सत्र 2021-23) की परीक्षा शुरू होनी है. अर्थशास्त्र विभाग की छात्रा काजल कुमारी के एडमिट कार्ड पर फोटो और सिग्नेचर के कॉलम में अभिनेत्री ऐश्वर्या राय का फोटो और सिग्नेचर छपा है. छात्रा और छात्र संगठन के प्रतिनिधियों ने दावा किया है कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड करने पर यह एडमिट कार्ड निकला है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-nomination-process-started-for-3488-pg-seats-in-bbmku/">धनबाद

: बीबीएमकेयू में पीजी की 3488 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही