Search

 
 
 

धनबाद : अजय मंडल की टीम को रिसर्च के लिए मिला 75 लाख का ग्रांट

 
Dhanbad : आइआइटी-आइएसएम के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो अजय मंडल और उनकी टीम को जमीन से ऑयल रिकवरी की क्षमता बढ़ाने वाले रिसर्च के लिए एचआरडी मिनिस्ट्री के स्कीम फॉर प्रमोशन आफ एकेडमिक एंड रिसर्च कोलैबोरेशन (एसपीएआरसी) की ओर से 75 लाख रुपए का ग्रांट मिला है. यह जानकारी देते हुए प्रो मंडल ने बताया कि पॉलीमर ऑगमेंटेड सर्फेक्टेंट आधारित माइक्रो इम्यूलसन विकसित किया गया है. रिसर्च में दो अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक भी शामिल रिसर्च में प्रो मंडल के अलावा आइआइटी-आइएसएम के पेट्रोलियम इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के प्रो केका ओझा समेत एनयूएस सिंगापुर के इंटरनेशनल प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर प्रो लाऊ हॉन्ग चुंग और टेकनियोन इजरायल के प्रोफेसर ओफेर मेनोर भी शामिल हैं. आइआइटी-आइएसएम के दो तथा दो अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिकों के साथ यह प्रोजेक्ट नवंबर 2019 में शुरू हुआ था, जिसे जून 2023 में अप्रूवल मिल गया है. यह भी पढ़ें : धनबाद : मजदूरों">https://lagatar.in/dhanbad-outsourcing-work-will-remain-closed-till-the-false-case-against-the-laborers-is-withdrawn-ramesh-tudu/">मजदूरों

पर झूठा मुकदमा वापस होने तक बंद रहेगा आउटसोर्सिंग का काम- रमेश टुडू [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही