Search

 
 
 

धनबाद : अजय नारायण फिर बने पुराना बाजार चैंबर के अध्यक्ष

 
Dhanbad : पुराना बाजार चैंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव गहमागहमी के बीच रविवार 25 जून को चैंबर कार्यालय में संपन्न हो गया. इसमें अजय नारायण लाल ने एक बार फिर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की. सचिव पद पर श्रीकांत अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पद पर नौशाद आलम ने कब्जा जमाया. मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हुआ, जिसमें 308 सदस्यों ने तीन प्रमुख पदों के लिए वोट डाले. तीन पदों के लिए कुल 7 प्रत्याशी मुकाबले में थे. अध्यक्ष पद के लिए अजय नारायण लाल, परवेज खान और अल्ताफ हसन. सचिव पद के लिए श्रीकांत अग्रवाल और रोहित खड़ाकिया. वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए नौशाद आलम और बच्चन सिंह ने अपनी दावेदारी ठोंकी थी. अध्यक्ष पद के उम्मीदवार अजय नारायण लाल ने कुल 281 वोट हासिल किए, जबकि सचिव पद के उम्मीदवार श्रीकांत अग्रवाल ने कुल 276 वोट बटोरे. वहीं कोषाध्यक्ष पद के उम्मीदवार नौशाद आलम ने 260 वोट लाकर कर जीत हासिल की.

वोटिंग के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने किया हंगामा

[caption id="attachment_679713" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/chamber-hungama1-300x200.jpg"

alt="" width="300" height="200" /> चैंबर कार्यालय के बाहर हंगामा करते प्रत्याशी व अन्य सदस्य.[/caption] वोटिंग के दौरान अध्यक्ष पद के उम्मीदवार परवेज खान ने एक दुकानदार के वोट डालने पर हंगामा खड़ा कर दिया. उनका कहना था कि दुकान एक साल पहले बंद हो गई है, फिर दुकानदार कैसे वोट डाल रहे हैं. इस पर चुनाव पदाधिकारियों ने तर्क देते हुए कहा कि उनके पास वोटिंग कार्ड है और वह मेंबर हैं, तो वोट डालने से कैसे रोका जा सकता है. हंगामा देख अन्य उम्मीदवार आपस में उलझने लगे. बाद में चुनाव पर्यवेक्षक और पुलिसकर्मियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया.

किसको कितने मिले वोट

      अध्यक्ष
  1. अजय नारायण लाल : कुल 281 वोट, जीते
  2. परवेज खान : कुल 07 वोट, हारे
  3. अल्ताफ हसन : कुल 04 वोट, हारे
  4. कैंसिल हुआ : 16 वोट
सचिव
  1. श्रीकांत अग्रवाल : कुल 276 वोट, जीते
  2. रोहित खड़ाकिया : कुल 14 वोट, हारे
  3. कैंसिल हुआ :18
कोषाध्यक्ष
  1. नौशाद आलम कुल 260 वोट, जीते
  2. बच्चन सिंह कुल 34 वोट, हारे
  3. कैंसिल हुआ : 14
यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-union-minister-annapurna-will-meet-railway-minister-on-26th-in-case-of-harassment-of-railway-worker/">धनबाद

: रेलकर्मी को प्रताड़ित करने के मामले में 26 को रेल मंत्री से मिलेंगी केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही