Search

 
 
 

धनबाद : बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ आजसू ने फूंका अधिकारियों का पुतला

 

कलियासोल में विद्युत व्यवस्था चरमराई, आंदोलन की चेतावनी

Nirsa : कलियासोल प्रखंड में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है. क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट और विभाग की मनमानी के खिलाफ आजसू कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों का पुतला दहन किया. कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने बिजली अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. आंदोलन का नेतृत्व कलियासोल प्रखंड आजसू अध्यक्ष पप्पू मंडल कर रहे थे. संतोष कुशवाहा ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी बहरे और गूंगे हो गए हैं. विभाग में बिना पैसा दिए ग्रामीणों का कोई काम नहीं होता है. चाहे मीटर बदलना हो या नया विद्युत कनेक्शन, बिल सुधार बिना चढ़ावा दिए कोई काम नहीं होता. गांवाें में बिजली के पोल व तार जर्जर हो गए हैं. उसे बदलने की चिंता किसी को नहीं है. नेताओं ने कहा कि कलियासोल प्रखंड के दो ट्रांसफार्मर कई दिनों से जले पड़े हैं. बाजार में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने से बाजार की करीब 200 दुकानों में अंधेरा है. साथ ही बगल के गांव का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर कई दिन पहले जल गया था. अगर 24 घंटे में दोनों ट्रांसफार्मरों को नहीं बदला गया, तो आजसू पार्टी आंदोलन करेगी. विभाग के सहायक व कनीय अभियंता के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा. पुतला दहन कार्यक्रम में कलियासोल के मुखिया राजीव मंडल, प्रखंड अध्यक्ष पप्पू मंडल, प्रखंड प्रमुख विवेक मंडल, जितेन मंडल संजय रवानी, गोपी रवानी, महावीर रवानी, पलटन कुंभकार, संतोष कुंभकर आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-mass-fast-of-tribals-on-sunday-in-protest-against-the-arrest-of-hemant-soren/">गिरिडीह

: हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के विरोध में आदिवासियों का सामूहिक उपवास रविवार को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही