Search

 
 
 

धनबादः SNMMCH में बच्चा चोरी के विरोध में आजसू ने स्वास्थ्य मंत्री व अधीक्षक का पुतला फूंका

आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी व SNMMCH के अधीक्षक का पुतला दहन किया. नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की.
 

Dhanbad : धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH से नवजात की चोरी और सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है. इस घटना के विरोध में आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी व SNMMCH के अधीक्षक का पुतला दहन किया. नेताओं ने स्वास्थ्य मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफे की मांग की. साथ ही अधीक्षक पर भी कड़ी कार्रवाई करने की मांग उठाई.


प्रदर्शन के दौरान आजसू नेताओं ने आरोप लगाया कि अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. इससे पहले भी अस्पताल में कई आपराधिक और अव्यवस्था से जुड़ी घटनाएं हो चुकी हैं. लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल का दौरा तो करते हैं, लेकिन केवल औपचारिकता निभाकर और फोटो खिंचवाकर लौट जाते हैं. कार्यकर्ताओं ने सरकार व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. चेतावनी दी कि यदि जल्द दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो पार्टी आंदोलन और तेज करेगी.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही